Gonda: अतिक्रमण हटाने गई टीम की सिपाही को जड़ा थप्पड़, पुलिस को चेतावनी देकर छत से कूदी युवती, Video वायरल
गोंडा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के अभद्रता की गई और युवती चेतावनी देकर छत से कूद गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परसपुर के तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस को चेतावनी देकर युवती छत से कूद गई। इससे अफरातफरी मच गई। छत से कूदने के बाद चोटिल युवती को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है।
विगत 13 नवंबर को डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। राजस्व टीम लेखपाल अवधेश चौबे ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी रघुराज सिंह की बेटियां एकता और साधना सिंह ने परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल मंगला सिंह यादव समेत कर्मियों ने विरोध जताया तो महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद ट्राली हटाने के विरोध की चेतावनी देकर पुलिस के सामने ही छत से कूद गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी मच गई है।
ये भी पढ़ें - रेलवे: कोहरे में कैंसिल होने जा रही हैं ये ट्रेनें, सवा लाख यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, लिस्ट पढ़कर ही प्लान करें यात्रा
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का डीएनए, उसने सिर्फ सत्ता के लिए देश को दो टुकड़ों में बांट दिया
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।
चेतावनी देकर कूदी, वीडियो वायरल
आरोप है कि संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस ने पूरी घटना को दबाए रखा। वीडियो वारयल होने के बाद घटना सामने आ सकी है। इसमें युवती ने कहा कि अगर रास्ते से उसकी ट्राली हटाओगे तो वह छत से कूद जाएगी। काफी समझाने के बावजूद वह नहीं मानी और कूद गई। पुलिस ने एकता को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं ट्राली सीज की गई है। वहीं साधना पीछे से भाग निकली। वह पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाती नजर आ रही है। वहीं इंस्पेक्टर दिनेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मिन्नतें कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.