फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda Police exposed the attack on general store keeper case.

किराना व्यापारी गोलीकांड: कातिलाना हमले के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली, दूसरा दबोचा गया

Sat, 21 Sep 2024 01:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज/गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज/गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2024 01:44 PM IST
सार

मामले में एसओजी-करनैलगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी बच्चन के पैर में गोली लगी है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Gonda Police exposed the attack on general store keeper case.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोड़री छोटीपुरवा में दस दिन पहले किराना व्यापारी पर हुए कातिलाना हमले का खुलासा हो गया है। चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुए असलहों से लैस बदमाशों ने बाधक बन रहे व्यापारी को गोली मार दी थी। अज्ञात बदमाशों की तलाश में एसपी ने एसओजी व करनैलगंज पुलिस को लगाया था।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे पुलिस व बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को खदेड़कर दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। सीएचसी करनैलगंज में घायल बदमाश का इलाज कराया और सुबह गोंडा मेडिकल कॉलेज ले आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भू-अधिग्रहण का खेल: अपनों को खरीदवाईं हाइवे किनारे की जमीनें, 80 करोड़ से ज्यादा का घपला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईटी क्षेत्र में लिया जा सकेगा हर दिन 12 घंटे काम, श्रम कानूनों में किया जाएगा बदलाव


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक करनैलगंज के नरायनपुर माझा प्राथमिक विद्यालय के पास खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वह जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। मौके से पुलिस ने बाइक व तमंचा बरामद किया है।


परसागोड़री छोटीपुरवा में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देते समय किराना व्यापारी सत्यदेव दीक्षित पर फायर झोंक दिया था। गंभीरावस्था में उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है। 
करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम गश्त पर निकली थी साथ में एसओजी की टीम भी थी।

आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे नारायनपुर मांझा प्राथमिक स्कूल के पास बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए इसी के बाद मुठभेड़ हुई। बदमाशों से पुलिस टीम की मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक भी मौके पर पहुंचे।

घायल बदमाश की पहचान कौड़िया थाना क्षेत्र के बौनापुर लोनियनपुरवा के रहने वाले बच्चन पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है जबकि दौड़ाकर पकड़े गये साथी की शिनाख्त राजेश पुत्र मनोहर निवासी ग्राम पहाड़ापुर थाना कटराबाजार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed