फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda Kidnapping Case News in Hindi: son of businessman recovered, four gangsters including woman arrested in encounter with STF

Gonda Kidnapping Case: अपहृत व्यापारी का बेटा सकुशल बरामद, मांगी थी चार करोड़ की फिरौती

Sat, 25 Jul 2020 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jul 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Gonda Kidnapping Case News in Hindi: son of businessman recovered, four gangsters including woman arrested in encounter with STF
एसटीएफ की टीम ने सकुशल बरामद किया व्यापारी का बेटा - फोटो : अमर उजाला
गोंडा के करनैलगंज इलाके से अपहरण हुए व्यापारी के बेटे को बदमाशों से सकुशल बरामद कर लिया है। एसटीएफ की टीम और बदमाशों के बीच गोंडा के करनैलगंज में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। एसटीएफ ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि करनैलगंज इलाके के एक पान मसाला व गुटखा व्यवसायी हरि गुप्ता के पांच साल के बेटे नमो का शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने आधे घंटे बाद फोन करके चार करोड़ की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पीछे कुछ लोग कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर आए। वे जब हरि गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो सैनिटाइजर देने की बात कही और नमो को सैनिटाइजर देने के बहाने कार के पास ले गए और गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए। 

जिसके बाद इस मामले में एसटीएफ की टीम भी लगाई। डीजीपी मुख्यालय ने इस मामले पर सीधी नजर रखी। इस मामले में डीजीपी कार्यालय ने गोंडा के पुलिस कप्तान से तलब की रिपोर्ट तलब की।
 

शनिवार की सुबह एसटीएफ की टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें अपहृत नमो को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। टीम ने चार बदमाशों की गिरफ्तार किया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। 

गिरफ्त में आए बदमाशों में सूरज पांडेय सूरज पांडे पुत्र राजेंद्र पांडे निवासी शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा, छवि पांडे पत्नी सूरज पांडे, उमेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा, दीपू कश्यप पुत्र राम नरेश कश्यप निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed