{"_id":"68144afe4c91948e3d05e1bc","slug":"gonda-news-eight-vehicles-caught-in-illegal-mining-joint-team-of-mining-transport-and-police-investigated-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध खनन में पकड़े गए आठ वाहन, खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध खनन में पकड़े गए आठ वाहन, खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छानबीन
Fri, 02 May 2025 10:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 May 2025 10:03 AM IST
सार
गोंडा जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए कई इलाकों में खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीमों ने वाहनों की छानबीन की और आठ वाहन पकड़े गए।
विज्ञापन
छापेमारी में आठ वाहन पकड़े गए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवैध खनन को लेकर बृहस्पतिवार की रात जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नवाबगंज, मनकापुर व मोतीगंज में अवैध खनन करने व परिवहन करने के मामले में आठ वाहनों को पकड़ा गया है। नवाबगंज में कटरा के पास खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की छानबीन की।
विज्ञापन
बिना अभिवहन पास के बालू ले जा रहे चार ट्रक को पकड़ा गया है। इन वाहनों का चालान किया गया है। इसके साथ ही टीम ने मनकापुर में भी छापेमारी करके बालू लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है।
विज्ञापन
मोतीगंज के राजगढ़ में मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर ट्राली व एक लोडर को पकड़ा गया है। इसे मोतीगंज थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन