फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Former BJP MLA Lalla Bhaiya passes away

Gonda: भाजपा के पूर्व विधायक लल्ला भैया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, कई नेताओं ने जताया शोक

Thu, 23 Jan 2025 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक लल्ला भैया का बृहस्पतिवार की शाम को निधन हो गया। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। एक साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तबसे उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Gonda: Former BJP MLA Lalla Bhaiya passes away
पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा से छह बार विधायक रहे पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बृहस्पतिवार की शाम को बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया। पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार कटरा शहबाजपुर मेला बगिया सरयू घाट पर शुक्रवार को होगा। धनावा स्टेट के राजकुमार पूर्व विधायक लल्ला भैया पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। करीब एक वर्ष पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पिछले एक माह से वे अपने लखनऊ आवास पर रह रहे थे। दो दिन पहले अस्वस्थ होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को 5:30 बजे उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
विज्ञापन


पहली बार 23 वर्ष की उम्र में चुने गए थे विधायक
कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया पहली बार 23 वर्ष की अवस्था में वर्ष 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते थे। वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट चुनाव जीते। वर्ष 1993 के उपचुनाव में भी भाजपा से वह विधायक बने। फिर वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए। वर्ष 2002 में पार्टी का टिकट बहुत देर में मिलने के कारण चुनाव मैदान में आए, मगर समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में लल्ला भैया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। वर्ष 2008 के मध्यावधि चुनाव में लल्ला भैया ने खुद चुनाव मैदान में न आकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपनी बहन कुंवरी ब्रिज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। इस चुनाव में उनकी बहन ने जीत हासिल की। वर्ष 2012 में योगेश प्रताप सिंह को सफलता मिली। मामूली मतों से चुनाव हार गए। वर्ष 2017 के चुनाव में लल्ला भैया ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया और यह चुनाव मैदान से बाहर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed