{"_id":"5ff996628ebc3e2f2679d1cd","slug":"gonda-dm-writes-letter-to-convert-gonda-ayodhya-two-lane-path-into-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा-अयोध्या टू लेन मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए गोंडा जिलाधिकारी ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा-अयोध्या टू लेन मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए गोंडा जिलाधिकारी ने लिखा पत्र
Sat, 09 Jan 2021 05:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गोंडा के जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने प्रयागराज-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर- अयोध्या-गोंडा वाया नवाबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-330 को टू लेन से फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एनएच भवन, लखनऊ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि एनएच-330 टूलेन होने के कारण ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है, इसलिए यातायात सुगम बनाने के दृष्टिगत उक्त सड़क मार्ग को टूलेन से फोरलेन में चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए राजमार्ग मंत्रालय से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया इसके लिए सांसद गोंडा के स्तर से भी प्रयास किया जा रहा है। इसके पहले सांसद कीर्ति बर्धन सिंह ने पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं। अयोध्या-गोंडा-बहराइच राजमार्ग करीब 100 किलोमीटर का है।
विज्ञापन