फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Constable wife accused husband for sexual exploitation.

Gonda: कांस्टेबल पत्नी ने सिपाही पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, शादी के पहले के भी राज खोले

Tue, 19 Nov 2024 07:54 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2024 07:54 AM IST
सार

मामले में पत्नी की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों गोंडा जिले में ही तैनात हैं। सिपाही पत्नी ने शादी के पहले के भी उत्पीड़न के राज खोले।

विज्ञापन
Gonda: Constable wife accused husband for sexual exploitation.

विस्तार

गोंडा जिले में तैनात सीतापुर निवासी एक महिला कांस्टेबल ने सिपाही पति पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी पति के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित पत्नी का आरोप है कि शादी होने के बाद से यूपी 112 में तैनात पति उसे लगातार परेशान करने के साथ ही गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता वर्तमान में जिले के महिला थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात है। बताया कि पति दीपक कुमार यूपी-112 में बतौर कांस्टेबल कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि बीती 29 सितंबर को करीब एक बजे पति दीपक ने घर पहुंच कर गर्भवती होने के बावजूद अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद से वह अलग किराए का मकान लेकर रहने लगा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: लाहौर और दिल्ली की हवा बिगाड़ेगी प्रदेश का मौसम बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रेलवे अफसर के अरमान हुए चकनाचूर, बरात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका, फिर जमकर हुआ बवाल


पीड़िता का आरोप है कांस्टेबल पति दीपक के कई महिलाओं से संबंध हैं। ऐसे में वह लगातार परेशान कर रहा है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लंबे समय से चल रहा विवाद
पुलिस अफसरों की माने तो पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 को आरोपी पति ने अपने भाई हरि प्रसाद की मदद से छत से नीचे भी फेंक दिया था। इससे उसका दाहिना हाथ व जबड़ा टूट गया था तब वह आरोपियों के भय से पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी थी। ससुराल जाने पर भी उसे कमरे में बंद कर पीटा जाता था।

अफसरों के हस्तक्षेप से हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 11 अगस्त 2023 को पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद करनैलगंज के एक मंदिर में दोनों ने शादी की थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। दोनों के बीच अगस्त 2022 से दोनों प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। सिपाही पत्नी का यह भी आरोप है कि शादी के पहले ही आरोपी ने उसके साथ लखनऊ के एक होटल में जबरन संबंध बनाए थे बाद में शादी से इंकार करने लगा। बड़ों अफसरों के हस्तक्षेप के बाद ही उन दोनों की शादी हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed