फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: B.Ed student dies tragically in a vehicle collision, was not wearing a helmet

Gonda: वाहन की टक्कर से बीएड के छात्र की दर्दनाक मौत, हेलमेट नहीं पहना था, पिता की भी हो चुकी है मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, इटियाथोक (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, इटियाथोक (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Nov 2025 01:05 PM IST
सार

गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएड के छात्र की मौत हो गई। चार साल पहले छात्र के पिता की भी मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Gonda: B.Ed student dies tragically in a vehicle collision, was not wearing a helmet
छात्र अनुज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव निवासी बीएड के छात्र अनुज सिंह (26) की बुधवार की देर रात मनकापुर के भिटौरा गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इटियाथोक के मध्यनगर गांव के प्रधान सभाजीत सिंह ने बताया कि अनुज अयोध्या के एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार की सुबह फीस जमा करने के लिए बाइक से अयोध्या गए थे। वहां से देर रात वह वापस घर लौट रहे थे, रास्ते में मनकापुर के भिटौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विकसित की भांग की नई प्रजाति... चिकित्सा क्षेत्र के लिए बनेगी गेमचेंजर, किसानों को भी तीन से पांच गुना होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सोकपिट में मिला ढाई साल की मासूम का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार, खेलते समय हुई थी लापता


मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रधान ने बताया कि चार वर्ष पहले अनुज के पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार में दो बहने हैं, बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कोतवाल मनकापुर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अनुज ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed