{"_id":"624335048c20420b9b3b39cc","slug":"gonda-accused-arrested-for-raping-an-innocent-the-young-man-was-seduced-and-taken-to-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : मासूम से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : मासूम से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार, युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले था
Tue, 29 Mar 2022 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:04 PM IST
सार
बच्ची कुछ देर बाद रोती बिलखती आरोपी के घर से निकली। तब परिवार के लोगों को दुष्कर्म की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर के बाहर खेल रही एक छह साल की मासूम बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने थाना कटरा बाजार में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची 24 मार्च को अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आनंद बिहारी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची कुछ देर बाद रोती बिलखती आरोपी के घर से निकली। तब परिवार के लोगों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। मासूम बच्ची के पिता ने थाना कटरा बाजार में आरोपी आनन्द बिहारी के खिलाफ के दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने बताया आरोपी आनन्द बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन