{"_id":"694e04b0ca9ad5ea670005fa","slug":"gonda-a-woman-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-and-her-lover-s-body-was-found-hanging-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत: ट्रेन से कटकर प्रेमिका ने दी जान, 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत: ट्रेन से कटकर प्रेमिका ने दी जान, 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव
Fri, 26 Dec 2025 09:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:14 AM IST
सार
गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग का एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर तो प्रेमी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गोंडा–लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी गांव के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली जबकि करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतका की पहचान लक्ष्मी मौर्य (20) निवासी गुलरिहा थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। वहीं मृतक नीरज मौर्य (25) निवासी बखरिया झाला थाना कौड़िया बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर को लक्ष्मी के घर से चले जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर विशेश्वरगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था, जिसमें उसने स्वयं को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की बात कही थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को रेलवे कर्मचारियों ने पिपरी गांव के पास ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रैक पर लक्ष्मी का शव मिला। जांच के दौरान करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से नीरज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। युवक के जूतों में खून के निशान भी मिले हैं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, जिसके बाद प्रेमी ने पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।