फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gomti river will get clean under modi's namami gange project

मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे में गोमती भी शामिल

Sun, 13 Jul 2014 09:31 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Jul 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
gomti river will get clean under modi's namami gange project

आदि गंगा गोमती को नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जिसके तहत पीलीभीत में गोमती के उद्गम स्थल से लखनऊ तक नदी को स्वच्छ और निर्मल करने के साथ ही घाटों को विकसित किया जाएगा।

इसलिए लखनऊ के लिए जो डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम केंद्र सरकार ने शुरू किया था, उसको अब विस्तार दिया जाएगा।

यह काम अब उद्गम स्थल से शुरू होगा। ऐसे में पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर और वहां से लखनऊ में प्रवेश कर के गोमती के इस पूरे रूट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत सरिता को सुधारा और संवारा जाएगा।

फिलहाल इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। मगर इसमें गोमती को कितना मिलेगा यह साफ नहीं है।

इस संबंध में केंद्रीय विभागों के अधिकारियों से बातचीत के लिए महापौर डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए।

चार जिलों में चलेगा प्रोजेक्ट

gomti river will get clean under modi's namami gange project

गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए केंद्र सरकार नमामि गंगे परियोजना के तहत काम करेगी। इसको लेकर केंद्र के जल संसाधन मंत्रालय ने गोमती को भी परियोजना में शामिल कर लिया है।

मगर अब केवल लखनऊ नहीं बल्कि चार जिलों में ये प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत पीलीभीत में उद्गम स्थल से अंत लखनऊ में होगा।

माना जा रहा है कि, अगर इन जिलों में गोमती स्वच्छ होगी तो इसके बाद के चरण में सुल्तानपुर और जौनपुर में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। जौनपुर और वाराणसी की सीमा पर गोमा गंगा में मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा

gomti river will get clean under modi's namami gange project

दरअसल अनेक परियोजनाओं के आने के बावजूद अनेक बड़े नाले सीधे गोमती में मिल रहे हैं। जिससे गोमती दिन पर दिन प्रदूषित होती जा रही है। इसके लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सहयोग से स्कीम लाई जा रही है।

ये स्कीम गोमती को प्रदूषण मुक्त करेगी। इसके लिए गोमती में प्रवाहित होने वाले कचरे का नये सिरे से सर्वे करवाया जाएगा।

इसके अलावा गोमती में मिलने वाले डिस्टलरी और रिफाइनरी के प्रदूषित जल को रोका जाएगा। यही नहीं यहां के अनेक प्रमुख घाटों को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत संवारा जाएगा।

विज्ञापन

गोमती प्रदूषण के अहम कारण

gomti river will get clean under modi's namami gange project

- अनेक नाले सीधे गोमती में गिर हरे हैं।
- लखीमपुर, सीतापुर में कई डिस्टलरी और रिफाइनरी का गंदा पानी सीधे गोमती में मिल रहा है।
- सिस गोमती पंपिंग स्टेशन में सीवर का पानी सीधे नदी में जा रहा है।
- दौलतगंज का एसटीपी भी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है।
- पूरी क्षमता से पंपों के काम न करने ट्रीट नहीं हो रहा सीवरेज
- गोमा के किनारे नहीं हो रही कूड़े और सिल्ट की सफाई

केंद्र के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गोमती को भी शामिल कर लिया गया है। योजना के तहत गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत से लखनऊ तक नदी की स्वच्छता और घाटों के सुधार का काम होगा। अभी डीपीआर बनाने की शुरुआत हो रही थी लेकिन अब उसको विस्तार दिया जाएगा।
 - डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed