फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti river water entered the houses in Lasa and Akadariya villages.

Lucknow News: लासा और अकड़रिया गांव के घरों में घुसा गोमती का पानी

Thu, 01 Oct 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Gomti river water entered the houses in Lasa and Akadariya villages.
इटौंजा के गांवों में बाढ़।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित गांवों लासा और अकड़रिया में गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दोनों गांवों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे परिवार गृहस्थी का सामान लेकर ऊंचे स्थान पर रह रहे लोगों, रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने लगे हैं।
विज्ञापन

अकड़रिया गांव में पुष्पा और पिंटू के घरों में पानी भर गया, जबकि लासा गांव में सत्तार, देवी, बदाली संदीप और बालकिशन के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। मंडी परिषद की बाजार में मवेशियों के साथ पहुंचे देवी ने बताया कि बहू-बेटे और छोटे बच्चों को उनके मामा के घर भेज दिया है। वह यहां पत्नी के साथ रात में आ गए थे। इसी प्रकार पुष्पा के घर से सामान निकालकर नाव पर लाद रहे परिजनों ने बताया कि रात से लगातार पानी बढ़ रहा है। बुधवार सुबह से दोपहर तक डेढ़ फीट पानी बढ़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लासा गांव की सड़क को सिंचाई विभाग ने मिट्टी डालकर ऊंचा किया था, लेकिन इस सड़क पर भी पौन फीट पानी बढ़ रहा है। वहीं, अकड़रिया में सरकारी स्कूल को पानी भरने की वजह से बंद कर दिया गया है। तहसील प्रशासन ने बुधवार को दोनों गांवों के लिए दो-दो नावें लगाई हैं।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

इटौंजा के गांवों में बाढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed