फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomati nagar railway station will be named after Atal Bihari Vajpayee.

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, तैयार किया गया प्रस्ताव

Wed, 13 Dec 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर दिया गया है। इसमें गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक चौराहे का नाम प्रज्ञान रोवर के नाम पर होगा।

विज्ञापन
Gomati nagar railway station will be named after Atal Bihari Vajpayee.
गोमती नगर रेलवे स्टेशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ शहर के सबसे प्रमुख चौराहे हजरतगंज के बाद अब गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। 15 दिसंबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसे मंजूरी के लिए लाया जाएगा। बैठक का एजेंडा मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें कुल 11 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें पांच प्रस्ताव नामकरण के और चार प्रस्ताव प्रतिमा लगाने और द्वार निर्माण के हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती है। इससे पहले नगर निगम गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर करने जा रहा है। महापौर ने कार्यकारिणी और सदन की स्वीकृति की प्रत्याशा में दो दिसंबर को ही इसका प्रस्ताव मंजूर कर दिया था। अब कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु के बाद नगर निगम ने हजरतगंज चौराहा का नाम अटल चौक किया था। अयोध्या रोड पर सुरेंद्र नगर स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज किया गया था। वहीं, कानपुर रोड पर सरोजनीनगर क्षेत्र में एक अटल वन विकसित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सवारियों से भरी बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे लोग; टोलकर्मियों ने जान पर खेल बचाई लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा कि समृद्धि और खुशहाली की वाहक है 'मोदी जी की गारंटी वैन'


इनका होगा नामकरण
- कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में राधाकृष्ण मैरिज हॉल के सामने वाले चौराहे का नाम प्रज्ञान रोवर (चंद्रयान-3) के नाम पर किया जाएगा।
- लालकुआं से नाका चौराहे तक फ्लाईओवर का नाम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर होगा।
- अलीगंज सेक्टर-सी अल्कापुरी में डीपी श्रीवास्तव के मकान से सुलभ कार्यालय तक की सड़क का नामकरण डॉ. बिंदेश्वरी पाठक के नाम पर।
- हुसैनगंज चौराहे का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर होगा।

इनकी लगेंगी प्रतिमाएं, बनेंगे द्वार
- अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पार्क के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी।
- कश्मीरी मोहल्ला में शिया धर्मगुरु स्व. खतीबे अकबर मौलाना अतहर साहब के मकान के पास उनके नाम पर द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
- खरिका में शहीद मेजर दुर्गामल्ल की प्रतिमा लगाई जाएगी।
- महानगर गोल मार्केट चौराहा पर कैप्टन राम सिंह ठाकुरी की प्रतिमा।
- मौलवीगंज वार्ड में रिकमी लॉन्ड्री के पास अमर शहीद अहमद उल्लाशाह द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

नक्खास बाजार में बनेगा महिला शौचालय
नक्खास बाजार में अभी कोई महिला शौचालय नहीं है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी होती है। इसको देखते हुए वहां पर एक महिला शौचालय बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी नगर निगम कार्यकारिणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed