{"_id":"699a18f008d8702c3b08d230","slug":"goldsmith-robs-man-of-rs-658-lakh-in-exchange-for-gold-necklace-lucknow-news-c-13-lko1096-1616317-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोने के हार के बदले सराफ ने हड़पे 6.58 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोने के हार के बदले सराफ ने हड़पे 6.58 लाख
Sun, 22 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के चौपटिया निवासी सराफ शाहबुद्दीन पर कैंट के लकड़ी मोहाल में रहने वाली हिना कौसर ने सोने के हार के बदले 6.58 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर सआदतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हिना ने बताया कि दो साल पहले उनके निकाह के लिए अम्मी बन्नो ने शाहबुद्दीन को चार तोला सोने के हार का ऑर्डर दिया था। सौदा 6.58 लाख में तय हुआ था। अम्मी और अब्बू ने आरोपी सराफ को रकम दे दी, लेकिन उन्हें हार नहीं मिला। 26 अक्तूबर 2024 को जब अम्मी ने हार मांगा तो आरोपी ने आर्थिक समस्या का हवाला दे दिया। साथ ही लिखित में यह समझौता भी किया कि वह एक तोले का सोने का सेट 22 कैरेट का बनाकर दे देगा। एक साल बीतने के बाद भी आरोपी ने हार नहीं दिया। आरोप है कि इस सदमे के कारण उनकी अम्मी और अब्बू की मौत हो गई। जब आईजीआरएस पर शिकायत की तो पुलिसकर्मियों ने मामले का निस्तारण हो जाने की बात लिखते हुए गलत रिपोर्ट लगा दी। पति ने जब दोबारा आरोपी से रकम मांगी तो उसने उन्हें व घरवालों को धमकी दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।