फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Golden success for Lucknow's Ayan and Vatsala

Lucknow News: लखनऊ के अयान और वत्सला काे स्वर्णिम सफलता

Sat, 04 Jul 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Golden success for Lucknow's Ayan and Vatsala
केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य समन्वय जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए। इसमें तीन स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक शामिल रहे। अयान और वत्सला ने स्वर्ण पदक जीते। टीम को तीसरा स्वर्ण चार गुणे 200 मीटर रिले रेस में मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें 600 मीटर में रिया पटेल, 50 मीटर बटरफ्लाई में सत्यम साहनी, 50 मीटर बटरफ्लाई में वंदना साहनी, 400 मीटर इंडीविजुअल मिडले में वंदना साहनी ने स्वर्ण जीते, जबकि टीम के खाते में तीन स्वर्ण रिले रेस में आए।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में लखनऊ के आयन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (ग्रुप-वन) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, वत्सला दुबे ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लखनऊ के अंचित सिन्हा ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

अर्घोदीप बिस्वास ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य, दक्षी अग्रवाल ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत और 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में कांस्य पदक हासिल किया। ईशानवी सक्सेना ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य, गायत्री वाई शेट्टी ने 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत और कृष्णा दुबे ने 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में कांस्य पदक जीतकर लखनऊ की पदक संख्या बढ़ाई। रिले स्पर्धाओं में भी लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 4 गुणे 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में टीम ने रजत पदक जीता, जबकि 4 गुणे 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (महिला ग्रुप-टू) में लखनऊ की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता का शानदार समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नीरज बोरा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के निदेशक रविन कपूर, सचिव शिवम कपूर, रायबरेली के क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed