फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Golden opportunity for 8th pass candidates to get job abroad

Lucknow News: आठवीं पास के पास विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर

Thu, 21 Aug 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for 8th pass candidates to get job abroad
लखनऊ। अगर आप आठवीं पास हैं तो विदेश में रोजगार पा सकते हैं। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-प्रदेश में ही नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान, जर्मनी जैसे देशों में भी नौकरी मिल सकती है। इसके लिए संबंधित काम की जानकारी व अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग की निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में विदेशी प्रतिनिधि 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेंगे। मौके पर ही दो हजार से अधिक प्लेसमेंट होंगे। उन्होंने बताया कि यह यूपी को रोजगार और कौशल उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल है। वैश्विक नियोक्ताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक ही छत के नीचे वैश्विक स्तर पर रोजगार दिया जाएगा। यह आयोजन आर्थिक विकास को गति देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
विज्ञापन


वर्कर को 50 हजार रुपये तक वेतन, खाना व रहना मुफ्त
नेहा प्रकाश ने बताया कि विदेशों में वर्कर के विभिन्न पदों लोडर, हेल्पर आदि की भर्ती होगी। इसके लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं या हाईस्कूल है। संबंधित काम में विशेष अनुभव रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनितों को 50 हजार रुपये महीना तक वेतन मिलेगा। खाना-रहना मुफ्त होगा। यह भर्ती निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक लाख युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य

रोजगार महाकुंभ के लिए राजधानी सहित प्रदेशभर से एक लाख युवाओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य है। इनमें से 50 हजार को नौकरी देने का प्रयास होगा। आयोजन में 100 के करीब राष्ट्रीय व 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां प्रतिभाग कर रहीं हैं। रोजगार महाकुंभ में ही 10 हजार से अधिक ऑफर लेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed