फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold chains snatched from the necks of two women devotees in Vrindavan

Lucknow News: वृंदावन में दो महिला श्रद्धालुओं के गले से पार की सोने की चेन

Wed, 18 Mar 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gold chains snatched from the necks of two women devotees in Vrindavan
वृंदावन। श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन करने वृंदावन गईं लखनऊ की दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोेने की चेन पार कर ली गई। महिलाओं ने कोतवाली पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। अलीगंज निवासी दीपाली अग्रवाल अपनी सास के साथ सोमवार को वृंदावन गई थीं। शाम साढ़े पांच बजे दोनों श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। यहां भीड़ के बीच किसी ने सास-बहू के गले से सोने की चेन पार कर दीं। आरती होने के बाद जब उनकी एक-दूसरे की गर्दन पर नजर पड़ी तो दोनों के ही गले से चेन गायब मिलीं। महिलाओं ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इससे पहले छह जून को मध्यप्रदेश के उज्जैन के तराना तहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमा साहू परिजन के साथ ठाकुर राधारमण मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। यहां उनका दो तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। वहीं सात अक्तूबर मंदिर के समीप से दो बदमाश दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी राजीव राठौर के गले से ढाई तोले की सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed