फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goat raised for sacrifice cannot be sold

Lucknow News: बेच नहीं सकते कुर्बानी की नीयत से पाला गया बकरा

Sat, 31 May 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Goat raised for sacrifice cannot be sold

विज्ञापन
लखनऊ। दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल की ईद-उल-अजहा हेल्पलाइन पर मुसलमानों ने शुक्रवार को भी अपनी आशंकाओं को दूर किया। अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलमा के पैनल ने सवालों के जवाब दिए।


इन नंबरों पर पूछें सवाल

हेल्पलाइन के फोन नंबरों 9415023970, 9335929670, 7007705774, 9415102947, 9140427677 और वेबसाइट www.farangimahal.in पर 10 जून तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आशंकाओं से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन


हेल्पलाइन पर पूछे गए सवाल

सवाल: एक आदमी निसाब का मालिक नहीं है, लेकिन उसने एक बकरा कुर्बानी की नीयत से पाल रखा है, क्या वो उसे बेच सकता है?
जवाब: इस बकरे को वो बेच नहीं सकता, बल्कि उस पर कुर्बानी वाजिब है।

सवाल: मैंने एक जानवर खरीदा, लेकिन बाद में कोई ऐब (दोष) निकल गया, क्या उसकी कुर्बानी सही है?

जवाब: ऐसे जानवर की कुर्बानी सही नहीं है, दूसरा जानवर खरीद कर कुर्बानी करें।

सवाल: क्या कुर्बानी के जानवर की खाल खुद इस्तेमाल कर सकते हैं?
जवाब: कर सकते हैं, लेकिन बेचने के बाद रकम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

सवाल: अगर कोई शख्स कर्जदार है, क्या उस पर भी कुर्बानी वाजिब है?

जवाब: अगर उसके पास कर्ज अदा करने के बाद इतने पैसे बचते हैं जो निसाब के बराबर हैं, तो उस पर कुर्बानी वाजिब है।

सवाल: क्या मय्यत की तरफ से कुर्बानी करना सही है?
जवाब: जिन पर कुर्बानी वाजिब है वह अपनी तरफ से कुर्बानी करें, फिर मय्यत की तरफ से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed