फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Go door to door and tell about government schemes

Lucknow News: घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएं

Thu, 09 May 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Go door to door and tell about government schemes
भाजपा के बूथा अध्यक्ष सम्मेलन में संबो​धित करते  मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। 
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता अपने आप को साकेत समझें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुंडी खटकाएं, लोगों को सरकार की योजनाएं बताकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाएं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं। सम्मेलन में उन्होंने पन्ना प्रमुखों व बूथ अध्यक्षों के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार किया। उन्होंने विपक्षियों पर हमलावर होकर कहा कि बम फोड़ने वाले दुबककर बिल में छिप गए हैं। इंडी गठबंधन में प्रत्याशी ही नहीं तय हो पा रहे हैं। उन्होंने परिवारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कभी घर के छोटे बच्चों से गुटखा, सिगरेट नहीं मंगाना चाहिए। बच्चों के साथ खेलकर उनके कोमल मन को टटोलना चाहिए। कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, एमएलसी पदमसेन चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान शंकर दयाल पांडेय, शिव नायक वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, ब्लाॅक प्रमुख सिरसिया अमित सिंह, जमुनहा शिवम जायसवाल, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed