फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   glucagun harmone will control diabetes

ग्लूकागन हार्मोन पर नियंत्रण से डायबिटीज कर सकेंगे कंट्रोल

Sun, 18 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
glucagun harmone will control diabetes
डायबिटीज की वजह इंसुलिन ही नहीं बल्कि ग्लूकागन हार्मोन भी है। यदि इस हार्मोन का स्राव कम कर दिया तो डायबिटीज नियंत्रित हो जाएगी। एसजीपीजीआई के इंड्रोक्राइनोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित ए सिन्हा ने इसे नियंत्रित करने वाले प्रोटीन एमटीओआरसी1 को चिह्नित करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों को लेकर माना जाता है कि पैंक्रियाज से इंसुलिन के कम मात्रा में स्राव से शुगर बढ़ता है। हालांकि कई देशों में इसके अन्य कारणों की भी खोज चल रही है। एसजीपीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग ने वेलकम ट्रस्ट-डीबीटी के आर्थिक सहयोग से ग्लूकागन हार्मोन पर अध्ययन शुरू किया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि पैंक्रियाज से ग्लूकागन हार्मोन का अधिक स्राव होने पर रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन इंसुलिन के विपरीत कार्य करता है। यानी खाने के बाद ग्लूकोज का उत्पादन रोकने के लिए इंसुलिन अपना काम करता है तो ग्लूकागन का स्राव रुक जाता है। पर, जब ग्लूकागन का स्राव होता रहता है तो शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में अगर ग्लूकागन का स्राव कम कर दिया जाए तो शुगर लेवल भी कम हो जाता है। इसे कम करने के लिए एक नया तरीका खोजा गया है।
विज्ञापन

डॉ. सिन्हा के मुताबिक सेल कल्चर और प्री क्लीनिकल टेस्ट के जरिए लैब में एमटीओआरसी1 नामक प्रोटीन को चिन्हित किया गया। इसकी कार्यप्रणाली को रोक कर शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अध्ययन की रिपोर्ट मॉलिक्यूलर मेटाबॉलिज्म जर्नल में भी प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज रोगियों के लिए बनाई जा सकेंगी नई दवाएं
डॉ. सिन्हा ने बताया कि चूहों पर किए गए प्रयोग में देखा गया कि एमटीओआरसी1 प्रोटीन की गतिविधि को रोककर ग्लूकागन के स्राव को कम किया जा सकता है। एमटीओआरसी1 के अवरोध करने से लाइसोसोम नामक सेलुलर संरचनाओं द्वारा संग्रहित ग्लूकागन का क्षरण होता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से रुकता है। इस अध्ययन के बाद डायबिटीज रोगियों के लिए नई दवाएं विकसित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed