{"_id":"63d821929d911853d12bbce0","slug":"glimpses-of-startups-of-up-will-be-seen-in-global-investor-summit-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में दिखेगी यूपी के स्टार्टअप की झलक, लगेगी प्रोडक्ट बेस्ड प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में दिखेगी यूपी के स्टार्टअप की झलक, लगेगी प्रोडक्ट बेस्ड प्रदर्शनी
Tue, 31 Jan 2023 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:45 AM IST
सार
एकेटीयू इस अवसर पर प्रदेश भर के चुनिंदा 50 स्टार्टअप की प्रदर्शनी लगाएगा। इसका अवलोकन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में स्टार्टअप के तहत हो रहे कामों की झलक दिखेगी। एकेटीयू इस अवसर पर प्रदेश भर के चुनिंदा 50 स्टार्टअप की प्रदर्शनी लगाएगा। इसका अवलोकन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
एकेटीयू के इनोवेशन हब ने इसके लिए प्रदेश भर के 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से आवेदन मांगे हैं। इनोवेशन हब के डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि इन्वेस्टर समिट में पूरे प्रदेश के स्टार्टअप का प्रदर्शन होगा। इसमें 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से दो-दो और अच्छा काम करने वाले निजी कॉलेजों से एक-एक स्टार्टअप का चयन होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के कुल 50 स्टार्टअप की समिट स्थल पर प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें खास बात यह होगी कि जिन स्टार्टअप की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, वे सिर्फ आइडिया बेस्ड न होकर प्रोडक्ट बेस्ड होंगे। यानी जिन स्टार्टअप के आइडिया मूर्त रूप ले चुके हैं, उनको शामिल किया जा रहा है। इसमें कृषि, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक कार्यों से जुड़े व तकनीक आधारित स्टार्टअप को ज्यादा शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 65 से अधिक आवेदन मिले हैं। विवि इसमें से 50 का चयन करेगा। दो फरवरी तक इसे फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनईपी पर विशेष एफडीपी का आयोजन
एकेटीयू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2022 के तहत बेहतर रिसर्च ईकोसिस्टम, शिक्षकों व संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए विशेष एफडीपी (फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विवि ने सभी संबद्ध संस्थानों से उनके विशेष प्रस्ताव 10 फरवरी तक ऑनलाइन मांगे हैं। उन्हें इससे संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।