फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GKP ijjatanagr express will be extended

Lucknow News: दिल्ली तक दौड़ाई जाएगी गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस

Thu, 27 Nov 2025 05:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
GKP ijjatanagr express will be extended

विज्ञापन
अमर उजाला इम्पैक्ट
इज्जतनगर तक पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दिया विस्तार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोरखपुर से पीलीभीत के बीच वाया सीतापुर चलने वाली ट्रेन दिल्ली तक चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी ट्रेन को इज्जतनगर(बरेली) तक विस्तार दिया गया है। इससे ट्रेन गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस हो गई है। अब इसका विस्तार दिल्ली तक होने पर सीतापुर, लखीमपुर के रास्ते दिल्ली तक चलने वाली पहली ट्रेन हो जाएगी।
अमर उजाला लखनऊ संस्करण के माई सिटी में बीते 24 नवंबर को 'नया ट्रैक तैयार, ट्रेनें दौड़ रहीं पुरानी पटरी पर' शीर्षक खबर प्रकाशित की गई थी। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग पीलीभीत रेलखंड का अमान परिवर्तन किया गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने यह कार्य किया है। ऐशबाग से पीलीभीत तक ब्रॉडगेज हो चुका है। विद्युतीकरण भी करा दिया गया। इसके बाद लखनऊ से दिल्ली के लिए एक नया रूट खुल गया। अभी लखनऊ से कानपुर व लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली के रास्ते ही दिल्ली रूट की ट्रेनें चल रही हैं। नए रूट पर ट्रेनों को चलाने की तैयारियां की गईं, लेकिन डबलडेकर व शताब्दी को इस रूट से नहीं चलाया गया। इतना ही नहीं लखनऊ से सहारनपुर के लिए जो नई वंदे भारत का शुभारंभ किया गया है, उसे भी पुराने रूट से चलाया जाएगा। लखनऊ से सीतापुर के रास्ते शाहजहांपुर होते हुए ट्रेन चलेगी। ऐसे में नए रूट का इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है। लिहाजा रेलवे प्रशासन ने नए रूट से दिल्ली की ट्रेनें चलाने का खाका तैयार किया है। इसके तहत ही गोरखपुर पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार इज्जतनगर(बरेली) तक किया गया है।
विज्ञापन


आज से इज्जतनगर गोरखपुर एक्सप्रेस
15009/10 गोरखपुर इज्जतनगर गोरखपुर एक्सप्रेस 28 नवंबर से इज्जतनगर(बरेली) तक चलाई जाएगी। 15009 गोरखपुर से चलकर सीतापुर, लखीमपुर के रास्ते भोजीपुरा से सुबह 12ः17 बजे व इज्जतनगर पौने बारह बजे पहुंचेगी। वापसी में 15010 इज्जतनगर से दोपहर 3ः10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर सुबह सात बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed