फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Giving benefit of one time settlement to defaulters by calling them

Lucknow News: बकायेदारों को फोन कर दे रहे एकमुश्त समाधान का लाभ

Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Giving benefit of one time settlement to defaulters by calling them

विज्ञापन
लखनऊ। वाहनों का बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए कॉल सेंटर की तर्ज पर ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ से कर्मचारी फोन कर बकायेदारों को एकमुश्त समाधान योजना के फायदे बता रहे हैं। इसका लाभ 30 फीसदी बकायेदारों ने उठाया। विभाग को 1.75 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान प्राप्त हुआ।

ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों का बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई है। इसमें टैक्स की पेनाल्टी में शतप्रतिशत की छूट दी जा रही है। लखनऊ में 62,746 वाहनों का टैक्स बकाया है। इन वाहनों के लिए 658 आवेदन आए, जिसमें 596 निस्तारित हो चुके हैं। इससे एक करोड़ 75 लाख रुपये बकाया टैक्स जमा कराया गया है। बकायेदारों को ओटीएस की जानकारी देने के लिए कर्मचारी कॉल करते हैं। 30 प्रतिशत भुगतान कॉल के जरिये पहुंचे वाहन स्वामियों ने किया।
विज्ञापन




फ्लीट के लिए काउंटर तय, दी गई सूची



ऐसे वाहन मालिक, जिनके पास वाहनों की फ्लीट हैं व टैक्स भी बकाया है, उनकी सुविधा के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों को सौ-सौ फ्लीट मालिकों के नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर पर जमा कीजिए ऑनलाइन

ओटीएस में ऑनलाइन पेमेंट के लिए काउंटर पर सुविधा दी जा रही है। सिर्फ 30 मिनट में लाभ उठाया जा सकता है। काउंटर से आवेदक को लिंक मिलेगा, जिस पर जाकर पेमेंट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed