फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: UPSIDA gets investment of 90 thousand crore.

GIS 2023: यूपीसीडा को चार देशों से मिला 90 हजार करोड़ रुपये का रोजगार, मिलेंगे नौ लाख रोजगार

Thu, 09 Feb 2023 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Feb 2023 04:15 PM IST
सार

यूपीसीडा को 53 जिलों, 10 राज्यों और 4 देशों से बड़ा निवेश मिला है। निवेश प्रस्ताव सभी सेक्टरों के लिए मिला है। इन निवेश प्रस्ताव से करीब नौ लाख रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
GIS 2023: UPSIDA gets investment of 90 thousand crore.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रगति के पथ पर अग्रसर इस नए उत्तर प्रदेश के साथ सहभागिता के लिए दुनिया भर के निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने ही अब तक 3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं और निवेश के इच्छुक औद्योगिक समूहों/कंपनियों से एमओयू भी साइन कर लिए है। यूपीसीडा को अब तक जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उनमें से लगभग 9 लाख रोजगार का सृजन होगा। प्राप्त निवेश प्रस्तावों में 90 हजार करोड़ का विदेशी पूंजी निवेश एवं 1.53 लाख करोड़ का अन्य प्रदेशों से निवेश शामिल है। यानी यूपीसीडा को 53 जिलों के साथ ही 10 राज्यों से भी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि विदेशों से खासतौर पर अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और यूएई से मिले निवेश प्रस्ताव भी इसमें शामिल हैं। 
विज्ञापन


सभी सेक्टर्स में हुआ निवेश
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 10-12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से पूर्व ही यूपीसीडा ने दिए गए 1 लाख करोड़ के लक्ष्य का 3 गुणा निवेश प्राप्त कर लिया है। स्थिति यह है कि होटल, अस्पताल, लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए बड़े पैमाने पर एमओयू हस्ताक्षरित किए जा रहे हैं। अकेले 82 हजार करोड़ रुपए का निवेश लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउस की स्थापना के लिए होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट... तीन दिन, 34 सत्र, यूपी के विकास पर होगा मंथन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - समिट में एक घंटा 50 मिनट बिताएंगे प्रधानमंत्री मोदी, निगाहें नई घोषणाओं पर


15 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार
उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) से जिन निवेशकों ने भूमि आवंटन की इच्छा जताई है उन्हें जल्द ही आवंटन किए जाने की योजना है ताकि वे मानचित्र भी समय से स्वीकृत करा सकें और इकाई स्थापित कर सकें। भूखंड की कमी न पड़े इसलिए प्राधिकरण ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। लैंड बैंक में 25 सौ एकड़ भूमि और जुड़ने जा रही है। उन्नाव में बसाई जा रही ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी हो या फिर कन्नौज के पार्क में विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्राधिकरण अपनी ऑनलाइन सुविधाओं, औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी सूबे में निवेश के इच्छुक लोगों को बता रहा है। इसके सुखद परिणाम भी आए हैं। 

इन्वेस्टर मीट के सुखद परिणाम
बरेली, आगरा, गाजियाबाद हापुड़, प्रयागराज, कानपुर आदि जगहों पर आयोजित की गई इन्वेस्टर मीट के परिणाम सुखद आए हैं। स्थिति यह है कि प्रयागराज में हुई मीट में 33703 करोड़, हापुड़ में 23000 करोड़, गाजियाबाद में 92000 करोड़, आगरा में 39038 करोड़ बरेली में 34000 करोड़, मेरठ 17000 करोड़, कानपुर में 70000 करोड़ रुपए, अयोध्या में 17000 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए। जिन्होंने भी प्रस्ताव दिए उनके द्वारा एमओयू भी हस्ताक्षर किए गए हैं। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी का कहना है कि निवेश के लिए लगातार एमओयू साइन किए जा रहे हैं। जिन्होंने भी एमओयू साइन किया है सभी को समय से भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। निवेश में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।

क्षेत्रवार निवेश का विवरण
सेक्टर -- निवेश ( राशि करोड़ रुपये में)  -- प्रस्तावित रोजगार
लाजिस्टिक एंड वेयरहाउस -- 82341 -- 141566
रिन्यूवल एनर्जी --  69278 -- 11300
निजी औद्योगिक पार्क -- 46203 -- 288765
कैमिकल मैन्युफैक्चरिंग -- 26921 -- 4280
ऑटो मोबाइल सेक्टर -- 12321 -- 10890
कास्टिंग ऑफ मेटल -- 11455 -- 9718
नॉन मैटेलिक एंड मिनरल प्रोडक्ट -- 10373 -- 10595
लेदर एंड फुटवियर -- 7156 -- 263860

फूड प्रोसेसिंग -- 7038 -- 20449
मशीनरी एंड इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग -- 3601 -- 13872
प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग -- 3571 -- 4812
अन्य -- 3508 -- 14394

पेपर मैन्युफैक्चरिंग -- 3216 -- 12332
इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरिंग -- 1800 -- 3590
प्रिंटिंग -- 1500 -- 685
रियल एस्टेट -- 1500 -- 12000
रीसाइकिलिंग -- 1304 -- 5695
टेक्सटाइल -- 1302 -- 12398
बायो फ्यूल -- 1151 -- 4700
एग्रो प्रोसेसिंग -- 1010 -- 3550
आईटी सेक्टर -- 820 -- 3800

ग्रुप हाउसिंग --  580 --  1180
अम्यूजमेंट पार्क --  410   -- 20
कॉलेज एंड हॉस्पिटल --  397 --  475
मल्टीप्लैक्स --  300 --  1000
फ्लैटेड फैक्ट्री --  225 --  6000
एफएमसीजी --  217   -- 15
फर्नीचर --  214 --  745
पैकेजिंग --  155   -- 517
इलेक्ट्रीसिटी गैस स्टीम व एयरकंडीशन सप्लाई --  129 --  274
वेस्ट प्रोसेसिंग   -- 15 --  300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed