{"_id":"692616584b0b3e0f960b7641","slug":"girls-turned-commandos-targeted-terrorists-lucknow-news-c-13-knp1050-1487378-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमांडो बनीं छात्राओं ने साधा आतंकियों पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमांडो बनीं छात्राओं ने साधा आतंकियों पर निशाना
विज्ञापन
वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वें राष्ट्रीय जंबूरी में मंगलवार का दिन एडवेंचर जोन क
लखनऊ। वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वें राष्ट्रीय जंबूरी में मंगलवार का दिन एडवेंचर जोन के नाम रहा। हजारों छात्राओं को कमांडो की विशेष ट्रेनिंग दी गई। इन्होंने एके-47 और राइफल से आतंकवादियों पर निशाना साधा। इसके अलावा कमांडो ब्रिज, जिप लाइन और स्काई साइकिलिंग से आपदा के दौरान बचाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
एडवेंचर जोन में विभिन्न राज्यों से आए 10 से 25 वर्ष की उम्र के 25 हजार से अधिक स्लाइड्स गाइड्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें रस्सी की मदद से 30 फीट चढ़ना, स्काई साइकिलिंग से 500 मीटर चौड़ी नदी और जंगल क्षेत्र को पार करने का तरीका बताया गया।
झांसी मंडल स्काउट्स गाइड्स का नेतृत्व कर रहीं निशा यादव ने बताया कि एडवेंचर जोन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शामिल हैं। रोप कोर्स, जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, बाधा कोर्स और ट्रैम्पोलिन के अलावा गो-कार्टिंग और पर्वतारोहण के जरिये युवाओं को आपदा प्रबंधन सिखाया गया।
विज्ञापन
एडवेंचर जोन में खास-खास
एडवेंचर जोन में युवाओं को मंकी और बर्मा ब्रिज पर चढ़ना सिखाया गया। स्काउट गाइडों ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, स्टिल्ट वॉक, टायर ब्रिज, पिस्टल शूटिंग में भी हाथ आजमाया। रशियन वॉल, सीढ़ी चढ़ना, स्विंगिंग बोर्ड, कमांडो ब्रिज, सीढ़ी क्रॉसिंग, रिंग थ्रो, जॉर्बिंग बेल्स, बबॉडी जॉर्स, टायर वॉल, वॉल क्लाइंबिंग, रैपलिंग, बॉल थ्रो की मदद से ट्रेनिंग दी गई।