फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girls recruitment in kasturba gandhi colleges

इन विद्यालयों में सिर्फ महिलाएं ही होंगी भर्ती

Mon, 19 Aug 2013 06:48 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 06:48 AM IST
विज्ञापन
girls recruitment in kasturba gandhi colleges

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक, लेखाकार, रसोइया और सहायक रसोइया के पद पर अब केवल महिलाओं का ही चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


नियुक्ति प्रक्रिया में यह बदलाव लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था केवल नई नियुक्तियों पर ही लागू होगी। पुराने पुरुष स्टाफ पहले की तरह काम करते रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत 11 से 14 वर्ष तक की गरीब लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में लड़कियों को पढ़ाई के साथ रहने व खाने की मुफ्त व्यवस्था होती है। प्रदेश में मौजूदा समय 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चल रहे हैं।

इन विद्यालयों के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों और कर्मचारियों का चयन किया जाता है। विद्यालय में पहले महिला के साथ पुरुष कर्मचारियों का भी चयन किया जाता था।


इनमें पढ़ने वाली बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कई जिलों से शिकायतें आई थीं। इसे देखते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

इसके अलावा जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति ही अब सरकारी के साथ महिला समाख्या और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों का चयन करेगी। पूर्व में इसके लिए अलग से समितियां होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed