{"_id":"69f3c06a1bc053caeb0ed396","slug":"girls-have-achieved-great-success-in-cisce-results-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1717367-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीआईएससीई के परिणाम में बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीआईएससीई के परिणाम में बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे
विज्ञापन
जयपुरियां स्कूल में खुशी से उछलतीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ( सीआईएससीई) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं ( आईसीएसई) और कक्षा 12वीं (आईएससी) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। परिणाम में इस वर्ष भी बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं और सफलता की प्रतिशत दर में बेटों को पीछे किया।
परिणामों में बेटों की तुलना में बेटियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। राजधानी सहित प्रदेश में दोनों ही स्तरों पर बेटियों ने बेटों की तुलना में बेहतर उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। आईसीएसई में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.97 प्रतिशत रहा, जबकि बेटे 98.37 प्रतिशत पर उत्तीर्ण रहे। आईएससी में बेटियों ने 99.42 प्रतिशत की शानदार सफलता दर हासिल की, जबकि बेटों का प्रतिशत 98.58 प्रतिशत रहा।
सीआईएससीई के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में इस वर्ष की परीक्षा कुल 67 विषयों में आयोजित की गई थी जिसमें 20 भारतीय और 14 विदेशी भाषाओं के साथ-साथ एक शास्त्रीय भाषा भी शामिल थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 45 विषयों में ली गई, जिसमें क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के संगम के साथ छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा को परखा गया। काउंसिल के अनुसार, छात्र अपना विस्तृत परिणाम और मार्कशीट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सफलता विवरण
विवरण-- -- कक्षा-10 -- - कक्षा-12
विद्यालय-- - 476 -- -- - 359
पंजीकरण-- 49,641 -- -- - 33,386
उत्तीर्ण-- -- - 98.64% -- -- 98.96%
बेटियां-- -- 98.97% -- -- - 99.42%
बेटे-- -- -- 98.37% -- -- - 98.58%
विज्ञापन
परिणामों में बेटों की तुलना में बेटियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। राजधानी सहित प्रदेश में दोनों ही स्तरों पर बेटियों ने बेटों की तुलना में बेहतर उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। आईसीएसई में बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.97 प्रतिशत रहा, जबकि बेटे 98.37 प्रतिशत पर उत्तीर्ण रहे। आईएससी में बेटियों ने 99.42 प्रतिशत की शानदार सफलता दर हासिल की, जबकि बेटों का प्रतिशत 98.58 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
सीआईएससीई के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में इस वर्ष की परीक्षा कुल 67 विषयों में आयोजित की गई थी जिसमें 20 भारतीय और 14 विदेशी भाषाओं के साथ-साथ एक शास्त्रीय भाषा भी शामिल थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 45 विषयों में ली गई, जिसमें क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के संगम के साथ छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा को परखा गया। काउंसिल के अनुसार, छात्र अपना विस्तृत परिणाम और मार्कशीट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में सफलता विवरण
विवरण
विद्यालय
पंजीकरण
उत्तीर्ण
बेटियां
बेटे