{"_id":"63fa044a528e8629c90941a4","slug":"girls-father-filed-fir-in-hazratganj-kotwali-lucknow-news-c-13-lko1018-103540-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार के 18 लाख नहीं मिले तो तोड़ दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार के 18 लाख नहीं मिले तो तोड़ दी शादी
Sat, 25 Feb 2023 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
- युवती के पिता ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआरसंवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। दहेज में कार के लिए 18 लाख की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने रिश्त तोड़ दिया। युवती के पिता ने मामले में हजरतगंज कोतवाली में राज बहादुर, उनकी पत्नी शिवकली और बेटे आशुतोष पर केस दर्ज कराया है।
हजरतगंज के बालू अड्डे इलाके में रहने वाले युवती के पिता के मुताबिक, बेटी की शादी रायबरेली में आवास विकास परिषद कॉलोनी निवासी राज बहादुर यादव के बेटे आशुतोष से तय की थी। आशुतोष गुरुग्राम स्थित एक कार कंपनी में सहायक सेल्स मैनेजर है। चार अक्तूबर को रायबरेली के मीरा होटल में वरीक्षा समारोह हुआ। आशुतोष को 51 हजार नकद, पचास हजार का चांदी का सामान और 65 हजार के उपहार दिए। कार्यक्रम में करीब ढाई लाख का खर्च आया। इस दौरान ही शादी की तारीख 16 फरवरी तय कर दी गई। आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़के वालों ने कार के नाम पर 18 लाख की मांग रख दी। युवती के पिता ने लोन लेकर कार खरीदवाने की बात कही, पर लड़के वाले नकद की मांग पर अड़ गए। शादी से चंद दिन पूर्व रिश्ते से मना कर दिया और बताया कि आशुतोष के लिए एक शिक्षक लड़की मिल गई है। जिसके परिवार वाले कार के लिए 18 लाख नकद दे रहे हैं।