{"_id":"5ff61f078ebc3e33ad731c67","slug":"girlfriend-in-police-custody-in-case-of-murder-lucknow-news-lko558527066","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की हत्या में युवती हिरासत में, पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की हत्या में युवती हिरासत में, पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद। प्रेम प्रसंग में कुशभरी गांव में हिमेश त्रिवेदी उर्फ होनू (25) की हत्या उसके ही घर में कर दी गई थी। उसका शव मंगलवार सुबह घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ा मिला था। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के बाबा की तहरीर पर आरोपी युवती सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में युवती से प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने बुधवार सुबह युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या सिर पर चोट और जहरीला पदार्थ खिलाकर की गई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद चिरंजीव मोहन के मुताबिक, कुशभरी गांव में जगदीश त्रिवेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। एक गांव के बाहरी हिस्से में और पुराना मकान गांव के अंदर है। जगदीश का छोटा बेटा हिमेश पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। वह गांव के अंदर पुराने मकान में ही रात को सोने जाता था। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह पुराने मकान में सोने चला गया।
मंगलवार सुबह दूसरी मंजिल पर हिमेश का शव दरवाजे के पास औंधे मुंह पड़ा था। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सत्यनारायण, जुगुल, राम अवध और राम अवध की साली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को इस मामले में आरोपी युवती को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।