{"_id":"5f81bde18ebc3e9c033407d1","slug":"girl-was-raped-in-balrampur-confirmed-slide-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: आरोपी चाचा-भतीजे का भेजा डीएनए सैंपल, स्लाइड रिपोर्ट में बिटिया के साथ दुष्कर्म की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: आरोपी चाचा-भतीजे का भेजा डीएनए सैंपल, स्लाइड रिपोर्ट में बिटिया के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
Sat, 10 Oct 2020 07:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि लखनऊ भेजी गई स्लाइड रिपोर्ट की जांच में हो गई है। पुलिस आरोपियों को फांसी दिलाने का पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई है। मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे का डीएनए टेस्ट सैंपल पुलिस ने जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विदित हो कि बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी का मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी चाचा-भतीजे के अलावा उसका इलाज करने वाले कंपाउंडर तथा घर छोड़ने वाले रिक्शाचालक को जेल भेजा है। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। बिटिया के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्पर्म स्लाइड दुष्कर्म की पुष्टि व डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था।
विज्ञापन
शनिवार को विवेचक सीओ राधारमण सिंह ने बताया कि स्पर्म स्लाइड की प्रारंभकि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। स्लाइड की डीएनए रिपोर्ट अभी आनी है। इसी बीच मुख्य आरोपी चाचा शाहिद तथा भतीजे साहिल का डीएनए टेस्ट सैंपल भी जांच के लिए भेजा लखनऊ भेजा गया है। वहीं पर बिटिया के स्पर्म स्लाइड डीएनए टेस्ट से आरोपियों का डीएनए टेस्ट मिलाया जाएगा। यदि डीएनए मैच कर गया तो आरोपियों को कठोर सजा दिलाने में पुलिस को काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन