फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl was murdered after failing in rape

Lucknow News: दुष्कर्म में असफल होने पर की थी युवती की हत्या

Thu, 28 Mar 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Girl was murdered after failing in rape
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव झाड़ी में फेंक देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि बंधक बनाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवती बचने के लिए उससे भिड़ गई। दुष्कर्म में असफल होने पर उसने गला दबा कर युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बीते सोमवार को होली के दिन टिकैतनगर के एक गांव में 20 वर्षीय युवती शौच के लिए निकली थी। देर रात उसका शव गांव के बाहर पंचायत भवन के पास झाड़ियों में अर्धनग्न स्थिती में मिला था। इस मामले में मृतका के पिता की तरफ से अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने छानबीन में पाया कि गांव के ही एक युवक का युवती के घर आना जाना था। मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछतांछ की। तो सामने आया कि वह कई दिनों से युवती पर बुरी नजर रखे था। होली वाले दिन उसने शराब पी थी। जब युवती शौच के लिए निकली तो पीछा करते हुए वह भी गांव के बाहर पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने युवती को पीछे से पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन युवती के विरोध करने व शोर मचाने से आरोपी ने डर कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने युवती की नाक की कील नोच कर उसे जेब में रखने के बाद शर्ट को भी झाड़ियों में छुपा दिया। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व लूट की धारा बढ़ाने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म करने वाला अक्सर परिचित ही होता है। टिकैतगर के इस हत्याकांड में भी सच्चाई फिर सही साबित हुई। हत्यारोपी का युवती के घर काफी आना जाना था। पूरा परिवार उससे परिचित था। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रोज घर आने वाला युवक यह घिनौना हरकत कर उनकी बिटिया को मौत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed