फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl students took charge of the Gram Panchayat

Lucknow News: छात्राओं ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Girl students took charge of the Gram Panchayat

विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलिया की कक्षा 8 की छात्रा रितिका को एक दिन के लिए ग्राम प्रधान और छात्रा दीप शिखा को ग्राम सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दोनों छात्राओं ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, जनसंख्या, वार्डों की संरचना और विकास योजनाओं की जानकारी ली। ग्राम सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत भलिया की जनसंख्या करीब 2550 है, और इसमें 13 वार्ड शामिल हैं। रितिका और दीप शिखा ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में बैठक हुई, जिसमें ग्रामीण, पंचायत कर्मी, सचिव ललित कुमार गौतम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, एसआई प्रदीप यादव और महिला एसआई दिनेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed