{"_id":"5d7b6d1e8ebc3e93b85d12d6","slug":"girl-student-injured-after-falling-from-third-floor-of-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी छात्रा, तीसरी मंजिल से गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी छात्रा, तीसरी मंजिल से गिरी
Fri, 13 Sep 2019 03:50 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्रा
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास की तीसरी मंजिल से आभा अचानक गिर गई। हादसे के वक्त वह रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी पॉलीटेक्निक फिरोज सिद्दीकी के मुताबिक, मूलरूप से बलिया रसड़ा की पंचवारा गांव निवासी आभा द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
वह देर शाम करीब 7.40 बजे तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। चीखपुकार मचने पर छात्राएं नीचे गार्डन एरिया में पहुंच गईं। छात्रावास अधीक्षिका ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। चौकी प्रभारी के मुताबिक, आभा के कूल्हे की हड्डी टूट गई।