फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl rejected illiterate groom in uttar pradesh

कम पढ़े दूल्हे को छोड़कर भागी पढ़ी-लिखी दुल्हन

Mon, 07 Mar 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Mar 2016 12:55 PM IST
सार

  • पुलिस व बारातियों ने दुल्हन को तलाशा, मगर वह नहीं मिली

विज्ञापन
girl rejected illiterate groom in uttar pradesh
कम पढ़े दूल्हे से शादी नहीं करना चाहती थी लड़की - फोटो : demo

विस्तार

मनमर्जी के बगैर बीएससी सेकंड ईयर छात्रा की शादी हाईस्कूल फेल युवक से कर दी। बारात विदा हुई लेकिन, दुल्हन बीच रास्ते बहाने से गाड़ी से उतरकर भाग निकली।
विज्ञापन

 
दूल्हे ने सरोजनीनगर थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस व बारातियों ने दुल्हन को तलाशा, मगर वह नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, जालौन जिले के रामपुरा निवासी एक युवक की बारात चार मार्च को बलरामपुर जिले गई थी। हाईस्कूल फेल दूल्हे संग शादी से छात्रा नाराज थी। शनिवार दोपहर बारात बलरामपुर से विदा हुई।
विज्ञापन

बहाना करके उतरी फिर नहीं लौटी दुल्हन

girl rejected illiterate groom in uttar pradesh
हाईस्कूल फेल दूल्हे संग शादी से नाराज थी छात्रा - फोटो : demo

इनोवा कार में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग सवार थे। बताते हैं कि दुल्हन ने परीक्षा संबंधी बात करने के लिए गाड़ी को कॉलेज के बाहर रुकवा लिया।

दुल्हन कालेज से करीब एक घंटे बाद लौटी। इसके बाद बारात जालौन के लिए रवाना हुई। लखनऊ के चिनहट पहुंचते ही दुल्हन ने नित्यक्रिया का बहाना करके गाड़ी रुकवाने को कहा।

सरोजनीनगर एयरपोर्ट रन-वे पहुंचते ही दुल्हन ने गाड़ी रुकवा ली। दुल्हन अकेले गई और काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू हुई।

बाराती संग दूल्हा थाने पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने बारातियों संग दुल्हन की तलाश करते हुए चारबाग स्टेशन समेत एयरपोर्ट खंगाला मगर, वह नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed