फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl raped while alone at home; accused teenager apprehended

Lucknow News: घर में अकेली बालिका से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पकड़ा गया

Thu, 11 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Girl raped while alone at home; accused teenager apprehended
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इलाके के ही 15 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, बालिका कक्षा छह की छात्रा है। घटना मंगलवार को हुई जब किशोरी के माता-पिता मजदूरी पर गए थे। शाम करीब पांच बजे आरोपी किशोर ने पीड़िता के छोटे भाई को कुछ रुपये देकर दुकान भेजा। इसके बाद वह घर में घुस गया और बालिका से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बालिका को धमकाया और भाग गया। घर लौटने पर बालिका ने अपने भाई और माता-पिता को पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed