फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl molested by officer

धोखे से गाड़ी में बैठाकर सरकारी अधिकारी ने की युवती से छेड़छाड़

Thu, 20 Jul 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
girl molested by officer

आईटी कंपनी में जॉब कर रही युवती ने विभूति खंड थाने में सरकारी विभाग के जॉइंट डायरेक्टर पर ऑफिस छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


यही नहीं, उसने युवतियों को नौकरी देकर गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए आईटी कंपनी की हेड को भी नामजद किया है। युवती इंदिरानगर के हॉस्टल में रहकर कोचिंग भी करती है। वहीं, जॉइंट डायरेक्टर ने आरोप फर्जी बताते हुए कहा कि युवती को जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

 
तफ्तीश कर रहे एसएसआई अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक हफ्ते से आईटी कंपनी में जॉब कर रही युवती ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। बताया कि आईटी कंपनी की हेड ने उसे सोमवार को एक अकाउंट खुलवाने के लिए जवाहर भवन स्थित सरकारी विभाग के जॉइंट डायरेक्टर के पास भेजा था। साथ में कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के बाद जॉइंट डायरेक्टर ने उसे गाड़ी से ऑफिस छोड़ने की बात कही। इन्कार पर कहा कि उन्हें भी ऑफिस जाकर हेड से मीटिंग करनी है। इस तरह बहाने से गाड़ी में बैठाया और रास्ते में अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध पर अच्छी नौकरी का लालच देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

शोर मचाने का प्रयास करने पर जॉइंट डायरेक्टर खामोश हो गए। ऑफिस पहुंचने पर युवती ने अपनी हेड से शिकायत की। इस पर उन्होंने चुप रहने की नसीहत दी। युवती का आरोप है कि पुरानी पहचान के चलते कंपनी की हेड को जॉइंट डायरेक्टर के चाल-चलन के बारे में जानकारी थी और जानबूझकर उनके पास भेजा।


ऑफिस के कर्मचारियों से पता चला कि कंपनी की हेड युवतियों को नौकरी देकर उनसे गलत कृत्य करने का दबाव बनाती हैं। उसे भी चंगुल में फंसाकर बिजनेस करने की कोशिश की गई। विवेचक का कहना है कि आईटी कंपनी की हेड व जॉइंट डायरेक्टर के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन चेक करने के साथ अन्य बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed