फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl molestation case: Five policemen including Gomti Nagar SHO found guilty in investigation, accident happen

युवती से छेड़छाड़ का मामला: गोमतीनगर एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी जांच में दोषी, 31 जुलाई को हुआ था हादसा

Thu, 17 Oct 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

Girl molestation case: 31 जुलाई को बारिश के दौरान मरीन ड्राइव पुल के नीचे हुई घटना में 40-50 अराजक लोग हुए थे इकट्ठा हो गए थे। वहां दोस्त संग गुजर रही युवती से छेड़छाड़ कर उसे गिरा दिया था। 

विज्ञापन
Girl molestation case: Five policemen including Gomti Nagar SHO found guilty in investigation, accident happen
गोमती नगर मामला। इनसेट में मुख्य आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पानी में युवती से छेड़छाड़ की वारदात के मामले में निलंबित किए गए तत्कालीन गोमतीनगर एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को विभागीय जांच में दोषी पाया गया है। वारदात के पीछे इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही की पुष्टि हुई है। अब इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


31 जुलाई को शहर में भारी बारिश हुई थी। गोमतीनगर में मरीन ड्राइव पुल के नीचे जलभराव हो गया था। वहां 40-50 लोगों की भीड़ जुटी थी। इन लोगों ने जमकर उपद्रव किया था। बाइक से अपने दोस्त संग जा रही युवती से युवकों ने छेड़छाड़ कर उसको पानी में गिरा दिया था। मामले में 18 आरोपी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन

तत्कालीन गोमतीनगर एसएचओ दीपक कुमार पांडेय, दरोगा ऋषि विवेक, दरोगा कपिल कुमार, सिपाही धर्मवीर व सिपाही वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया था। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की लापरवाही साबित हुई
जांच में पाया गया कि पॉश इलाके में हुई वारदात में पुलिसकर्मियाें की लापरवाही रही। अमूमन मरीन ड्राइव पर बारिश या किसी विशेष अवसर पर भीड़ होती है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थे। इसलिए इन सभी को जांच में दोषी बनाया गया है। मालूम हो मामले में तत्कालीन डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह, तत्कालीन एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत और तत्कालीन गोमतीनगर एसीपी अंशु जैन को हटा दिया गया था।

चार्जशीट लगाने की तैयारी
वारदात से संबंधित दर्जनों वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उनमें अराजकता व छेड़छाड़ करने वाले कैद हुए थे। पुलिस ने वीडियो व फोटो की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की थी। मामले की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। पुख्ता साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं। वीडियो व फोटो मजबूत सुबूत हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।


भेजी गई जांच 
विभागीय जांच पूरी हो गई है। जो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे, उनकी लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।- पंकज कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed