{"_id":"680e82909e3ee82adf064f0d","slug":"girl-missing-under-suspicious-circumstances-outside-the-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1177512-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर के बाहर संदिग्ध हालात में बच्ची लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर के बाहर संदिग्ध हालात में बच्ची लापता
Mon, 28 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर संदिग्ध हालात में बच्ची लापता
लखनऊ। चिनहट में शनिवार को संदिग्ध हालात में साढ़े चार साल की बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई। खोजबीन में कुछ पता न चलने पर बच्ची के पिता ने रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बच्ची के पिता के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे वह काम पर गए हुए थे। पत्नी घर में खाना बना रही थीं। बेटी बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब पत्नी बाहर निकलीं तो बच्ची नहीं मिली। पड़ोसियों से भी पूछताछ की, पर कोई जानकारी नहीं हो सकी। उनके घर आने पर पत्नी ने जानकारी दी। उन्होंने भी काफी खोजा, पर बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका।
सीसीटीवी कैमरे में अकेले दिखी बच्ची
थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर बच्ची अकेली जाती दिखी है। बच्ची के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।