{"_id":"6745d66dd2ed9e5b9603d6b3","slug":"girl-kidnapped-and-raped-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1021-968094-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बालिका को भगाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बालिका को भगाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 Nov 2024 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को नाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना से नाराज हिंदूवादी संगठन ने थाने पर हंगामा भी किया था और मामले को लव जिहाद बताया था।
नाका में रहने वाली 12 साल की बालिका आठवीं की छात्रा है। बाजारखाला की टापेवाली गली निवासी गैस सिलिंडर डिलीवरी बॉय आमिर 18 नवंबर को बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में पीड़िता के भाई ने केस दर्ज कराया था। हिंदू समाज पार्टी ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर घटना को लव जिहाद बताया था। मामले के तूल पकड़ने पर टीमें गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई। 24 नवंबर को बालिका चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से मिल गई थी, पर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा था।
पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुआ। इसमें पता चला कि आरोपी आमिर उसे वाराणसी ले गया था, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर उसे लेकर गुजरात के सूरत चला गया। 24 नवंबर को लौटते समय आरोपी चारबाग से पहले ही ट्रेन से उतरकर भाग निकला था। मंगलवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी आमिर को ऐशबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस तरह फंसाया था जाल में
एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी मूलरूप से पारा का रहने वाला है, पर मौजूदा समय में बाजारखाला इलाके में परिवार संग रहता है। उसके पिता गैस डिलीवरी का काम करते हैं और वह गाड़ी चलाने का काम करता है। अक्सर आरोपी बालिका के घर डिलीवरी के लिए जाया करता था। वहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और बातों में फंसाकर भगा ले गया था।