फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl jump in to the gomti river

जबरन शादी से दुखी युवती ने लगाई गोमती में छलांग, युवक ने कूदकर बचाया

Sun, 03 Sep 2017 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Sep 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
girl jump in to the gomti river
युवती को बचाने वाला युवक, अस्पताल में युवती

गौतमपल्ली थानाक्षेत्र में रविवार सुबह वैवाहिक जीवन से दुखी एक युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


गोमती के पास ही काम कर रहे एक युवक ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल पहुंचया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

एसओ गौतमपल्ली अंबर सिंह ने बताया कि सीतापुर संदना की रहने वाली युवती का विवाह उसके भाईयों ने जबरन सीतापुर के ही रहने वाले युवक गोविंद से पांच महीने पहले कराया था। दोनों मयूर रेजीडेंसी में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


शादी से नाखुश युवती का आए दिन अपने पति से विवाद होता रहता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह भी उसी बात पर बहस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से नाराज युवती ने लोहिया पथ से गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुल के पास ही सोलर प्लांट में काम कर रहे डालीगंज निवासी सानू की नजर उस पर पड़ गई। उसने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed