फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl hangs herself after being scolded for going out alone

Lucknow News: अकेले बाहर जाने पर डांट पड़ी तो युवती ने लगाया फंदा

Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girl hangs herself after being scolded for going out alone
अकेले बाहर जाने पर डांट पड़ी तो युवती ने लगाया फंदा
लखनऊ। पारा में राम विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका कुशवाहा (20) ने शनिवार सुबह भाई बसंत की डांट से आहत होकर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी राम सुमेर कुशवाहा आटा चक्की चलाते हैं। बसंत ने बताया कि छोटी बहन प्रियंका नवयुग डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी। शनिवार सुबह नौ बजे बहन जागरण का प्रसाद लेने पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद लौटने पर उसने बहन को घर से अकेले जाने पर डांट दिया। इससे दुखी होकर प्रियंका कमरे में गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब भाभी उसे बुलाने पहुंचीं तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांका तो प्रियंका पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। खिड़की काटकर परिजन प्रियंका को फंदे से उतारकर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय राम सुमेर पत्नी राजमति के साथ बिहार के सिवान गए थे। प्रियंका चार भाइयों में इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed