प्रेमी को पेड़ बांध प्रेमिका से किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में रेप की एक के बाद एक खौफनाक और शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड से सटे बिजनौर के रेहड़ में हुई।
उतराखंड के गांव की रहने वाली प्रेमिका और उसकी सहेली को खानूवाला के जंगल में घुमाने लाए युवक को चार युवकों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा और उसके सामने ही प्रेमिका से गैंगरेप किया।
युवकों ने किशोरी की सहेली को भी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर चारों युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवक को बंधनमुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस युवकों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
प्रेमी भी था आपत्तिजनक स्थिति में
उतराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सहेलियां इसी थाना क्षेत्र के अन्य गांव के युवक के साथ बाइक से खानूवाला के जंगल में घूमने आई थीं। दोनों किशोरियां गांव के ही एक कॉलेज में 11वीं की छात्राएं हैं।
पुलिस के मुताबिक छात्रा की सहेली और उसका प्रेमी गन्ने के खेत में चले गए और वह मार्ग पर बाइक के पास खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछा करते हुए तीन बाइक सवार युवक वहां आ गए।
तीनों बाइक के पास खड़ी छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। वहां उन्होंने पहले से मौजूद युवक और किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इस पर युवकों ने युवक को यूकेलिप्टस के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद दोनों किशोरियों से बलात्कार की कोशिश करने लगे। छात्राएं युवकों के कब्जे में नहीं आईं तो उन्होंने एक अन्य युवक को फोन करके बुला लिया।
वीडियो क्लिप भी बनाई
चारों युवकों ने पेड़ से बंधे युवक के सामने उसकी प्रेमिका से गैंगरेप किया, जबकि प्रेमिका की सहेली वहां से भाग निकली और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। छात्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधनमुक्त कराया, लेकिन इसी दौरान चारों युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। गैंगरेप पीड़िता का कहना है कि दो युवकों ने उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बनाई है।
पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। चारों युवक रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव के बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 डी व पॉस्को में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने दी दबिश
घटना का पता लगते ही एएसपी देहात राधेश्याम ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि गैंगरेप की शिकार छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद गैंगरेप की पुष्टि होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
डॉग स्क्वायड और एसओजी भी पहुंची
एसओ बीएम सिंह का कहना है कि डॉग स्क्वायड व एसओजी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए तथ्य जुटाए जा रहे हैं।