फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl found dead in hotel bathroom

होटल में बुक करा रखे थे दो कमरे, एक में प्रेमी तो दूसरे में ठहरा था दोस्त, बाथरूम में मिली मृत

Wed, 14 Sep 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
girl found dead in hotel bathroom
लखनऊ। कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था। इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए बुक कराया। इसी कमरे में युवती का शव मिला और दोस्त फरार है। वहीं, युवती के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

कैसरबाग के बांसमंडी स्थित होटल 9 जस्ट इन के संचालक बलराम वर्मा के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रेमी के साथ होटल में आई युवती ने कमरा नंबर 901 बुक कराया था। प्रेमी नितिन द्विवेदी सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है। उसी के साथ वह कमरे में रुकी थी। 12 सितंबर की रात 12 बजे उसने आलमबाग के रहने वाले सुशील कुमार जायसवाल के लिए कमरा नंबर 924 बुक कराया। युवती ने होटल संचालक को बताया कि कमरा नंबर 924 में रुकने वाला मेरा दोस्त है और मेरा उस कमरे में भी आना जाना रहेगा। इसके बाद उसने खाने का ऑर्डर दिया और एक थाली 901 में और बाकी का खाना लेकर वह 924 में चली गई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे निकल गया सुशील
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कमरा नंबर 924 में रुका दोस्त सुशील कुमार रिसेप्शन पर यह कहते हुए निकल गया कि कुछ देर में आएगा। युवती इसी कमरे में थी। 901 में ठहरे प्रेमी नितिन ने सुशील के निकलने से पहले सुबह युवती के मोबाइल पर कई बार कॉल की तो कुछ देर बाद सुशील ने कॉल रिसीव की और युवती के बाथरूम में होने की जानकारी दी और इसके बाद ही निकल गया। इधर, काफी देर बाद भी प्रेमिका नहीं आई तो नितिन अपने रूम से निकल कर 924 में गया तो कमरे में कोई नहीं था, जबकि बाथरूम अंदर से लॉक था। कई बार आवाज देने पर जवाब न मिलने पर उसने इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी। इसके बाद नितिन व होटल के कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने कैसरबाग पुलिस को दी। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई होगी। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धनग्न शव, गले में कसा था गमछा
रूम नंबर 924 के बाथरूम में मिला युवती का शव अर्धनग्न हालत में था। गले में गमछा कसा था। इससे आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से पता चला कि वह गुरुद्वारा रोड बासमंडी की रहने वाली है। वहीं, फरार दोस्त सुशील कुमार मूलत: सुलतानपुर का रहने वाला है। फोरेंसिक टीम मौके की पड़ताल कर रही है। एडीसीपी के मुताबिक फरार युवक की तलाश की जा रही है। पड़ताल में पता चला कि युवती के वह इंदिरानगर में एक पीजी में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed