फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl died in school in Bakshi ka Talab in Lucknow.

Lucknow: खाना खाने के बाद टहल रही छात्रा गिरकर बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित किया गया

Sat, 21 Jan 2023 02:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2023 02:41 PM IST
सार

लखनऊ के बख्शी का तालाब के स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद टहल रही थी और बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Girl died in school in Bakshi ka Talab in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बख्शी का तालाब (बीकेटी) के साढ़ामऊ स्थित एसआर स्कूल के हॉस्टल में शुक्रवार रात 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालत में गिर पड़ी। आननफानन वार्डन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बीकेटी ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, प्रिया राठौर (13) मूलरूप से जालौन की रहने वाली थी। यहां एसआर कॉलेज में आठवीं क्लास की छात्रा थी। वह स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, छात्रा ने रोजाना की तरह सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद ग्राउंड में टहल रही थी। इस दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन


हॉस्टल की वार्डन साधना सिंह छात्रा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले गईं, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने स्टूडेंट की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। छात्रा के परिवार की तरफ से अभी कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed