{"_id":"57838a054f1c1b137a13d777","slug":"girl-denied-getting-with-the-boy-chewing-pan-masala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा खाकर मंडप पर बैठा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा खाकर मंडप पर बैठा दूल्हा, लड़की ने किया शादी से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव (पुरवा)
Updated Mon, 11 Jul 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडप में गुटखा खाकर बैठे दूल्हे को दुल्हन के पिता ने टोक दिया तो वह गरम हो गया और अभद्रता कर दी। पिता का अपमान होता देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद लेनदेन का मामला निबटा और बिना दुल्हन के बारात लौट गई।
विज्ञापन
पुरवा कोतवाली क्षेत्र एक गांव में शनिवार शाम बारात आई। धूमधाम से द्वारचार और चढ़ाव की रस्म हुई। बारातियों और घरातियों ने भोजन किया। देर रात भांवरों के लिए लड़का और लड़की को मंडप में बैठाया गया।
विज्ञापन
दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। आचार्य के मंत्र पढ़ने के दौरान वह बार-बार मंडप से उठकर थूकने जाता। कुछ देर बाद उसने दोबारा खाने के लिए गुटखे का पाउच फाड़ा तो दुल्हन के पिता ने टोक दिया। उसने कहा कि पहले विवाद हो जाए फिर गुटखा खाना। यह बात दूल्हे को नागवार लगी और उसने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
हेकड़ी दिखाते हुए वह मंडप से उठकर चला गया। यह देख मंडप में बैठी दुल्हन ने साहस दिखाया। उसने कहा कि जो व्यक्ति उसके माता-पिता को अपमानित करे, उससे शादी नहीं कर सकती है। दुल्हन के इस फैसले से सभी लोग अवाक रह गए।
लड़की को मंडप से उठकर जाता देख लड़के पक्ष के हाथ-पांव फूल गए। उसे मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने गुटखा खाने वाले दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया। इस पर सुबह तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। बात में लेनलेन का मामला निबटा और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।