फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl dead body found hanging on tree

स्कूल गई थी लड़की, छह दिन बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

Sat, 21 Nov 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजेहना (गोंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजेहना (गोंडा) Updated Sat, 21 Nov 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
girl dead body found hanging on tree

घर से स्कूल जाने के लिए छह दिन पहले निकली कक्षा नौ की एक छात्रा लापता हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को पेड़ से फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के माधवगंज गांव के मजरा बंदर मरवा के रहने वाले बद्री प्रसाद उर्फ मुन्ना ने बताया कि उसकी बेटी सोनू तिवारी (15) क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 नवंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। मगर वह देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता के मुताबिक उन्होंने बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका तो धानेपुर थाने में तहरीर दी थी।

पांच सौ मीटर की दूरी पर लटकती मिली लाश

girl dead body found hanging on tree

मगर पुलिस भी उसे तलाश नहीं सकी। शुक्रवार की शाम सोनू का शव उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर रस्सी के सहारे पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया। घटना की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या कर शव पेड़ से फंदे पर लटका दिया है।

थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed