फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl dead after got injection

ट्रॉमा में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी किशोरी की हालत, मौत, भाई ने लगाए ये आरोप

Thu, 11 Jul 2019 01:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Girl dead after got injection
रोशनी के भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार दोपहर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे ऑक्सीजन स्पोर्ट पर डाला, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। इससे नाराज तीमारदारों ने गलत इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उनका कहना था कि सात दिन से डॉक्टर सिर्फ जांच के लिए इधर-उधर दौड़ाते रहे और इलाज में लापरवाही बरती। रायबरेली स्थित थाना गुरुबख्श सिंह ब्लॉक खीरों की रोशनी (16) को पेट दर्द की शिकायत पर परिवारीजन नजदीकी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर तीन जुलाई को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। भाई रिंकू का आरोप है कि पहले तो डॉक्टर भर्ती करने से इनकार करते रहे। काफी इंतजार बाद मरीज को ट्रॉमा के जनरल सर्जरी विभाग में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सात दिन भर्ती रहने के दौरान डॉक्टरों ने यह भी नहीं बताया कि रोशनी को क्या बीमारी थी और उसका क्या इलाज चल रहा था। इस दौरान सिर्फ जांचें करवाते रहे।

ढाई घंटे तक पड़ा रहा शव

Girl dead after got injection
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिंकू ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे रोशनी बातचीत कर रही थी। थोड़ी देर बाद एक नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके दस मिनट बाद रोशनी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया गया, पर उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने सीपीआर किया, लेकिन सांस वापस न लौटी। इस पर रिंकू ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कर्मचारियों ने तीमारदारों को समझाकर मामला शांत कराया।

रिंकू का आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे मौत के बाद उसकी बहन का शव विभाग से बाहर स्ट्रेचर पर रख दिया गया। कागजी कार्रवाई पूरी करने में ढाई घंटे बीत गए। इस दौरान शव ऐसे ही पड़ा रहा।

इलाज में लापरवाही नहीं
मरीज को गलत इंजेक्शन नहीं लगाया गया। उसकी हालत गंभीर थी। इलाज में लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं। -, डॉ. संदीप तिवारी, प्रभारी, ट्रॉमा सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed