{"_id":"5c0e0201bdec2241913029c7","slug":"girl-committed-suicide-due-to-obscene-video-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने जान दी, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने जान दी, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
अमेठी में संग्रामपुर क्षेत्र के युवकों ने एक किशोरी की जबरन अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने शनिवार रात जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।यह घटना संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हुई। उसके पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि हरिश्चंद्र यादव, सुनील वर्मा और शिवम वर्मा नामक युवकों ने मिलकर उसकी 15 वर्षीया पुत्री की मोबाइल से जबरन अश्लील फोटो खींच ली थी।
उस फोटो को युवकों ने एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद आरोपी किशोरी पर अनैतिक दबाव बना रहे थे। इस पर किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी।

Trending Videos
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
फोटो वायरल होने से किशोरी काफी आहत थी। शनिवार रात किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मौत की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की नामजद तहरीर थाने में दी है।
उस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर में जहर खाकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।