फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl child died in road accident

Lucknow News: कार चालक ने बच्ची को रौंदा, मौत, कार चालक हिरासत में

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Girl child died in road accident
हादसे में गई बच्ची अलीशा की जान। - फोटो : ??? ?????
जानकीपुरम के चनकापुर टॉवर के पास रविवार रात घर के बाहर खेल रही अलीशा (12) को कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर बच्ची को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने देर रात 12 बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची के परिजन जावेद ने बताया कि चनकापुर टॉवर रोड पर रोजाना की तरह बच्चे खेल रहे थे। रात साढे़ दस बजे करीब तेज रफ्तार कार गुजरी और बच्ची को रौंद दिया।
इस पर स्थानीय लोगों ने कार व एक युवक को पकड़ लिया। उधर परिजन व अन्य लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, चालक का कहना है कि कार से बच्ची की मौत नहीं हुई है।
फिलहाल कार कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed