{"_id":"66072395c3ffd8266a081134","slug":"girl-cheated-and-gang-raped-in-the-name-of-job-in-pgi-lucknow-news-c-13-lko1027-666921-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में नौकरी के नाम पर युवती से ठगी, सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में नौकरी के नाम पर युवती से ठगी, सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 30 Mar 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से दो लोगों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया। वहीं, गुडंबा इलाके में रहने वाली एक युवती ने एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके दो भाइयों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
पारा इलाके में रहने वाली एक युवती के मुताबिक कुछ वक्त पहले उसकी जान-पहचान हमीरपुर के राठ निवासी हरिमोहन और राम अवतार से हुई थी। दोनों ने युवती को पीजीआई में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में उन लोगों ने युवती से डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी पारा स्थित उसके घर मिलने आए। वहां उन लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने के बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पारा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। पारा पुलिस की एक टीम जल्द हमीरपुर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा रायबरेली की रहने वाली एक युवती गुडंबा इलाके के एक हॉस्टल में रहती है। उसकी जान-पहचान बाराबंकी स्थित प्रताप अस्पताल में तैनात डॉक्टर तपन वर्मा से थी। युवती के अनुसार चार अगस्त 2022 को तपन उसे मूवी दिखाने के बहाने सिंगापुर मॉल ले गया था। मूवी देखने के बाद तपन ने बीमारी का बहाना किया और उसे चिनहट स्थित फ्लैट में ले गया। वहां देर रात तपन ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने चौकी पर शिकायत की तो तपन ने शादी का वादा करके समझौता कर लिया। इसके बाद तपन ने युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात करा दिया।
बीते 28 फरवरी युवती ने गुडंबा पुलिस से शिकायत की तो डॉ. तपन, उसके भाई पिंकू वर्मा और अजय वर्मा थाने पहुंचे। उन लोगों ने तपन की एमडी की पढ़ाई पूरी होने और बहन की शादी तक इंतजार करने को कहा। इसके बाद तपन से शादी कराने का वादा करके मामला शांत करा दिया। युवती का आरोप है कि दो मार्च को तपन व उसके दोनों भाई हॉस्टल पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को गुडंबा थाने में तपन और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।